| Comprehension: | ||
| दी गई जानकारी को पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए। धातुओं के साथ मनुष्य का संबंध प्रागैतिहासिक काल से है, जब प्रारंभ में मनुष्य प्रकृति में मुक्त होने वाली धातुओं जैसे- सोने और तांबे से परिचित हुआ। आज, 118 तत्वों का अस्तित्व ज्ञात है, जिनमें से लगभग 95 धातुएं हैं। किसी तत्व का उपयोग प्रत्यक्ष रूप से उसके गुणों से जुड़ा हुआ होता है। उदाहरण के लिए, सोने और चांदी जैसी धातुओं का उपयोग उनकी चमक के कारण आभूषण बनाने के लिए होता है; लोहे जैसी धातुओं और स्टील जैसी मिश्र धातुओं का उपयोग उनकी उच्च तनन सामर्थ्य के कारण निर्माण सामग्री के रूप में और जलयान एवं ऑटोमोबाइल बनाने के लिए होता है। इसी तरह, अधातुएं, जैसे ऑक्सीजन, जीवन के लिए आवश्यक हैं; सल्फर अपने औषधीय गुणों के लिए अहम है। | ||
| SubQuestion No : 53 | ||
| Q.53 | नम वायु के संपर्क में आने पर तांबा धातु संक्षारित (corroded) हो जाती है और इस पर हरे रंग के पदार्थ की परत बन जाती है। इस हरे पदार्थ की संरचना क्या होती है? | |
| Ans | 1. कॉपर हाइड्रोजन कार्बोनेट + कॉपर हाइड्रॉक्साइड | |
| 2. कॉपर ऑक्साइड + कॉपर हाइड्रॉक्साइड | ||
| 3. कॉपर ऑक्साइड + कॉपर कार्बोनेट | ||
| 4. कॉपर कार्बोनेट + कॉपर हाइड्रॉक्साइड | ||
Correct Ans Provided: 4