| Comprehension: | ||
| दी गई जानकारी को पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए। धातुओं के साथ मनुष्य का संबंध प्रागैतिहासिक काल से है, जब प्रारंभ में मनुष्य प्रकृति में मुक्त होने वाली धातुओं जैसे- सोने और तांबे से परिचित हुआ। आज, 118 तत्वों का अस्तित्व ज्ञात है, जिनमें से लगभग 95 धातुएं हैं। किसी तत्व का उपयोग प्रत्यक्ष रूप से उसके गुणों से जुड़ा हुआ होता है। उदाहरण के लिए, सोने और चांदी जैसी धातुओं का उपयोग उनकी चमक के कारण आभूषण बनाने के लिए होता है; लोहे जैसी धातुओं और स्टील जैसी मिश्र धातुओं का उपयोग उनकी उच्च तनन सामर्थ्य के कारण निर्माण सामग्री के रूप में और जलयान एवं ऑटोमोबाइल बनाने के लिए होता है। इसी तरह, अधातुएं, जैसे ऑक्सीजन, जीवन के लिए आवश्यक हैं; सल्फर अपने औषधीय गुणों के लिए अहम है। | ||
| SubQuestion No : 52 | ||
| Q.52 | सोडियम धातु को मिट्टी के तेल (केरोसिन) में संग्रहीत किया जाता है, क्योंकि यह जल के संपर्क में आने पर आग पकड़ लेती है। जल के साथ सोडियम की अभिक्रिया समाप्त होने के बाद, निम्न में से क्या होगा? | |
| Ans | 1. विलयन गर्म हो जाता है और लाल लिटमस को नीला कर देता है। | |
| 2. विलयन ठंडा हो जाता है और लाल लिटमस को नीला कर देता है। | ||
| 3. विलयन लाल लिटमस को नीला कर देता है और उसके तापमान में परिवर्तन नहीं होता है। | ||
| 4. विलयन गर्म हो जाता है और नीले लिटमस को लाल कर देता है। | ||
Correct Ans Provided: 1