Comprehension: | ||
प्रश्न संख्या 1 से 5 तक के प्रश्नों का उत्तर दिए गए गद्यांश के आधार पर दिजिए। तानाशाह जनमानस के 1. ______ को कोई महत्त्व नहीं देता। उसका निर्माण ऊपर से चलता है, किंतु यह लादा हुआ भार-स्वरूप निर्माण हो जाता है। सच्चा राष्ट्र-निर्माण वह है, जो जनमानस की तैयारी पर आधारित रहता है। योजनाएँ शासन और सत्ता बनाएँ, उन्हें कार्यरूप में परिणत भी करें; किंतु साथ ही उन्हें चिर-स्थायी बनाए रखने एवं पूर्णतया उद्देश्य-पूर्ति के लिए यह आवश्यक है कि जनमानस उन योजनाओं के लिए तैयार हो। स्पष्ट शब्दों में हम कह सकते हैं कि सत्ता राष्ट्र-निर्माण रूपी 2. ______ के लिए हल चलाने वाले किसान का कार्य तो कर सकती है, किंतु उसकी भूमि जनमानस को ही बनानी पड़ेगी। अन्यथा फसल या तो हवाई होगी या फिर गमलों की फसल होगी। इस फसल को किस-किस बुभुक्षित के सामने रखेगी शासन-सत्ता? यह प्रश्न 3. ______ में चक्कर ही काटा करता है। यह जनमानस किस प्रकार तैयार होता है? इस प्रश्न का उत्तर आपको समाचार-पत्र देगा। निर्माण-काल में यदि समाचार-पत्र सत्समालोचना से उतरकर ध्वंसात्मक हो गया तो निश्चित रूप से वह 4. ______ हो जाता है, किंतु सत्समालोचना निर्माण के लिए उतनी ही आवश्यक है, जितना निर्माण का समर्थंन। जनमानस को तैयार करने के लिए समाचार-पत्र किस नीति को अपनाएँ? यह प्रश्न अपने में एक विवाद लिए हुए है; क्योंकि भिन्न-भिन्न समाचार-पत्र भिन्न-भिन्न नीतियों को उद्देश्य बनाकर 5. ______ होते हैं। | ||
SubQuestion No : 20 | ||
Q.20 | विकल्पों में से उपयुक्त शब्द के चयन द्वारा गद्यांश के रिक्त स्थान 5 की पूर्ति करें। | |
Ans | 1. प्रकाशित | |
2. मुद्रित | ||
3. प्रचारित | ||
4. रचित |
Correct Ans Provided: 1