| Q.1 | ![]() | |
| Case Sensitivity: No | ||
| Answer : | ||
| Possible Answer: NA | Given Answer : | स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत,भारत सरकार के द्वारा चलाया गया एक अभियान है। इस अभियान का मुख्य उदृेश्य संपूर्ण भारत में स्वच्छता के प्रति लोगो को जागरूक करना है। इस कार्यक्रम की शुरूअात ग्रामीण एवं शहरी विकास मंत्रालय के द्वारा किया गया था। इस कार्यक्रम के सफल एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु केन्द्र सरकार स्तर पर कई विभागों से समन्वय स्थापित कर इसके कार्य को गति दी जा रही है। इस कार्यक्रम के आने से पूरे देश एवं प्रदेश स्तर पर खासतौर से वैसे जगह जो पहले कभी इतने गंदे होते थे कि वहां कोई जा भी नहीं सकता था,परन्तु अब इस कार्यक्रम के संचालन के साथ वैसी सभी जगहों जहां आम नागरिक स्थल हो वहां प्राथमिकता देते हुए साफ-सफाई को प्राथमिकता दी गयी। जिला स्तर पर इसकी निगरानी करने के लिए नगर स्तर पर नगर परिषद या नगर निगम होते है,जो नगर प्रक्षेत्र में स्वच्छता बनाये रखने के लिए अपना योगदान दे रहे है। इस खासतौर पर इन निकायों में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों की भूमिका अहम है,क्योंकि इन्हीं कर्मचारियों सहारे दिन-प्रतिदिन सफाई का कार्य सफल हो पाता है। हमारा देश तबतक स्वथ्य नहीं रह सकता है जबतक हमारे आसपास की जगह स्वच्छ न हो । इसलिए हम सभी को यह सुनिश्चित करना होगा कि हम सभी अपने आसपास कभी गंदगी न फैलने दे और अपने बच्चों को भी इस बारे में बताये। स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत जमीनीं स्तर पर तभी सफल होगा जब हम सभी इसके महत्व को समझे क्योंकि जबतक हम इसके महत्व को नहीं समझेंगे तबतक स्वस्थ भारत की परिकल्पना नहीं कर सकते है। साफ-साफाई सिर्फ सफाई कर्मचारियों के भरोंसे नहीं छोड़ना चाहिए हमें भी अपना दायत्वि समझना होगा तभी यह अभियान सफल हो पायेगा। हाल ही के दिनों में भारत सरकार द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी किया गया,जिसमें प्रथम स्थान मध्यप्रदेश के इंदौर जिले को दिया गया है। इससे प्रतीत होता है कि इस जिले के लोग एवं निकाय क्षेत्र के कर्मचारियों की अहम भूमिका रही होगी। तभी जाकर इस जिले को पूरे भारत में स्वच्छ जिला घोषित किया गया। मुझे खुद भी वहां जाने को मौका मिला और जब मैं वहां गया तोे देखा कि वहां सड़के पूरी तरह स्वच्छ एवं सुंदर थी। सभी लोग कूड़े-कचडे़ को फेकने के लिए कूड़े दान का प्रयोग करते है। वहां के लोग भी स्वच्छता को लेकर काफी सजग दिखे। वहां की ऐसी व्यवस्था सचमुच में कई दूसरे राज्यों के लिए एक सीख है। स्वच्छता का हमारे जीवन पर स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बहुत बड़ा महत्व है,क्योंकि अगर हम वैसे जिलाें के स्वास्थ्य आँकड़ों को देखे जहां स्वच्छता पर विशेष ध्याना दिया गया,वहां बहुत कम लोग में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ आयी। अत: हम यह कह सकते है कि एक राष्ट्र तभी स्वस्थ्य रहेगा जब उस राष्ट्र में स्वच्छता पर विशेष बल दिया जाय। |
Correct Ans Provided: Possible
